फतेहपुर । जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों (सीएम डैस बोर्ड पर आधारित) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गाँधी सभागार में संपन्न हुई ।
उन्होंने विकास कार्यक्रमो एवं जनकल्याणकारी योजनाओ की प्रगति की जानकारी ली । उन्होंने पंचायती राज वित्त की समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायतों में जो कार्य कराये गए है जिसके सापेक्ष भुगतान नही हुआ का जल्द से जल्द भुगतान कराने एवं बजट के अनुसार कार्य कराने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये ।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की बैठक में ग्राम स्तरीय अधिकारी अवश्य प्रतिभाग करें,इसके लिए सम्बंधित जनपद स्तरीय अधिकारियों को बैठक का रोस्टर उपलब्ध कराने एवं ग्राम पंचायतों में दिव्यांग पेंशन धारको के आधार प्रमाणीकरण नही है । इसको जल्द से जल्द ग्राम पंचायत के माध्यम से करवाने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये ।
उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जो आवेदन लंबित है । जिसका निस्तारण एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मे बीमित कृषकों की रिपोर्ट से अवगत कराये ।
शादी अनुदान योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को ससमय निस्तारण कराये एवं ब्लॉक व तहसील स्तर पर लंबित आवेदनों की रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को दिये ।
उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओ का निर्माण कार्य कब तक पूरा होगा व हर घर जल योजना से ग्राम पंचायतों को संतृप्त किया जाएगा कि ग्राम पंचायतवार कार्ययोजना से अवगत कराये ।
उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि समय से पशुओ का टीकाकरण कराया जाय । एलडीएम को निर्देशित किया कि जिन बैंक शाखाओ को बैंक सखी नही है । जिसको चिंहित कर रिपोर्ट से अवगत कराये एवं डीसीएनआरएलएम को निर्देश दिये कि प्राप्त सूची के आधार पर समूह से बैंक सखियों का चयन कर प्रशिक्षण कराया जाय ।
उन्होंने कार्यदाई संस्थाओ को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण के लिए विद्युत पोल की सिफ्टिंग का कार्य होना है,इसके लिए सम्बंधित अधिशासी अभियंता विद्युत से समन्वय बनाकर सिफ्टिंग का कार्य कराया जाय ।
उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दियेकि निर्माणाधीन परियोजनाओं का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्धता के साथ पूरा कराना सुनिश्चित करें ।
उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति के साथ अगली बैठक में अवश्य प्रतिभाग करें ।
उन्होंने कहा कि सीएम डैस बोर्ड मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता में है । विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,पुलिस क्षेत्राधिकारी,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, उपायुक्त एनआरएलएम,डीसी मनरेगा, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी,उप कृषि निदेशक सहित विकास से संबंधित अधिकारीगण एवं कार्यदायी संस्थाएँ उपस्थित रहे ।
