फतेहपुर । जनपद की जहानाबाद विधानसभा के अंतर्गत रिन्द नदी पर पुलों की मांग कांग्रेस पार्टी से पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव अनूप सचान ने स्थानीय विधायक से की है ।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में रिंद नदी तटीय ग्रामीणों के आवागमन की तकलीफों को देखते हुए वर्तमान भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल को मांग पत्र देते हुए मांग की है कि जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पनेरूवा मोड़ समीप से निकली रिंद नदी में पुल का नवनिर्माण होने से ग्राम पहाड़ीपुर स्थित प्रसिद्ध प्राचीन पंथनाथ मंदिर पर क्षेत्रीय लोगों का भारी संख्या में आवागमन रहता है । जिन्हें आवागमन हेतु इस पार और उस पार के लिए नदी के बहते हुए पानी से गुजर जान जोखिम उठाकर आना -जाना होता है ।
क्षेत्रीय नागरिको,किसानों के आकस्मिक घटना, बीमारी होने के दौरान एम्बुलेंस सहित अनेक प्रकार के वाहनों को पुल नहीं होने से लगभग 10 से 20 किलोमीटर की अधिक दूरी से आवागमन हो रहा है जो पुल बन जाने से मात्र तीन से पांच किलोमीटर की दूरी में सुरक्षित नागरिकों का आना-जाना हो सकेगा । इसी तरह जहानाबाद वाया जोनिहा रोड से ग्राम भारतपुर मोड़ से बहादुरपुर,डांडा अमौली, रण मस्तपुर होते हुए रामपुर समीप से निकली रिंद नदी में पुल का नव निर्माण हो जाने से उस पार बसे ग्राम नरैचा, कटरा आदि होते हुए ललौली रोड रावतपुर से क्षेत्रीय राहगीर लगभग 32 किलोमीटर की दूरी ना तय करते हुए मात्र 12-13 किलोमीटर की दूरी में ही अपना सफर तय कर सकेगा ।
