फतेहपुर । देवमई ब्लॉक के भैंसौली गांव में विगत रात कुछ खास रही । क्योंकि हजरत सैय्यद शहीद शाह बाबा के 68वें उर्स ने पूरे इलाके में उत्साह का माहौल बना दिया बाबा की दरगाह पर सैकड़ों लोगों ने हाजिरी लगाई और इस मौके पर कव्वालियों ने माहौल को रंगीन बना दिया ।

रिजवान चिश्ती ने अपने मशहूर कलाम “भर दो झोली मेरी” से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया । वहीं, सनम वारसी की आवाज़ में पेश गज़ल “दिल लगी ने दिल लिया है” सबने हर किसी का दिल जीत लिया । आयोजन में पहुंचे लोगों ने दोनों कलाकारों की खूब तारीफ की ।
सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देकर उर्स कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं,बल्कि हिन्दू-मुस्लिम एकता का भी पर्व है । कमेटी ने आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए समाज में भाईचारे और अमन का पैगाम दिया । दरगाह पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और कार्यक्रम की सफल व्यवस्था ने इसे एक यादगार आयोजन बना दिया ।
