फतेहपुर । नगर में अशोक नगर धन मिल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आज तीसरे दिन की कथा में कथा वाचक डॉ० विद्यासागर शुक्ला ने महाभारत की कई कथाओं का रोचक वर्णन किया ।
कथावाचक कहते है कि शास्त्रों पुराणों में बताया गया है कि मनुष्य धरती पर रहकर जो भी अच्छे या बुरे कर्म करते हैं । उन सभी कर्मों का लेखा-जोखा मृत्यु के बाद होता है और उसके अनुसार सजा और पुनर्जन्म मिलता है । ईश्वर की दृष्टि में जो अच्छे कार्म यानी आपके काम होते हैं । उसे पुण्य कहा जाता है और जो बुरे कर्म होते हैं । उन्हें पाप कहा जाता है । इसके साथ ही उन्होंने अश्वत्थामा की मृत्यु की कथा का भी वर्णन विस्तार से किया । उनकी कथा सुन उपस्थित भक्तगण भाव विभोर हो उठे इस कार्यक्रम में आयोजकों में अनामिका शुक्ला,अमित शुक्ला व अन्य सैकड़ों भक्त गण मौजूद रहे ।
