फतेहपुर रविवार की देर रात जहानाबाद पुलिस की इनामिया बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई । मुठभेड़ के दौरान बदमाश गोली लगने से घायल हो गया । वही उसके पास से सोने की लूटी गई चैन, अबैध तमंचा व नगदी भी बरामद की गई हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद व कल्याणपुर थाने की पुलिस इंटेलिजेंस विंग की टीम के साथ जहानाबाद थाना क्षेत्र के नोनरा गांव निवासी फरार चल रहे । आरोपी धर्मेंद्र की तलाश में लगी थी । तभी मुखबिर खास की सटीक सूचना पर से पुलिस को फरार चल 25 हजार इनामिया धर्मेंद्र के आने की जानकारी मिली । सूचना के बाद पुलिस आरोपी के पकड़ने के लिए जहानाबाद बाद गांव के समीप कपिल मोड पर तैनात थी । कुछ देर बाद मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया । पुलिस ने व्यक्ति को संदिग्ध समझते हुए रोकने का प्रयास किया । इस दौरान बाइक सवार गाड़ी मोड़कर भागने लगा । बाइक सवार को भागता देख पुलिस ने पीछा किया । कुछ दूर आगे जाकर पनिया नाला के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया और अपने आप को पुलिस से घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी । बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई । पुलिस की गोली से घायल 25 हजार का इनामिया धर्मेंद्र जमीन पर गिर पड़ा । जिसके बाद पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजा । गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से पुलिस को तमंचा,कारतूस,एक बाइक व लूटीं गई एक सोने की चैन व 1100 रुपए की नगदी बरामद हुई हैं ।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने बताया कि आरोपी पर चैन स्नेचिंग के कई मामले अलग अलग जनपदों में दर्ज हैं । जिस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था । जो पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है ।
