उत्तर प्रदेश में किसानों के निजी नलकूपों के लिए बिजली दर में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की गई है । मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है ।
किसानों की सुविधा और समृद्धि के लिए संकल्पित #UPCM श्री @myogiadityanath जी ने निजी नलकूप हेतु विद्युत दरों में वर्तमान दरों के सापेक्ष 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। @spgoyal @sanjaychapps1 @74_alok pic.twitter.com/Ozr1QTsY7M
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 6, 2022
ट्वीट के मुताबिक़ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निजी नलकूप के लिए बिजली की दरों में वर्तमान दरों के मुक़ाबले 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है ।
साथ ही किसानों को फ़िक्स चार्ज में भी 50 प्रतिशत छूट मिलेगी । उत्तर प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने है । माना जा रहा है कि जल्द ही मतदान की तारीख़ों की भी घोषणा हो सकती है । कुछ दिनों पहले पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी किसानों की बिजली माफ़ करने का वादा किया था ।
नव वर्ष की हार्दिक बधाई व शुभकामना!
अब बाइस में ‘न्यू यूपी’ में नयी रोशनी से नया साल होगा
300 यूनिट घरेलू बिजली फ़्री व सिंचाई बिल माफ़ होगानव वर्ष सबको अमन-चैन, ख़ुशहाली दे। सपा सरकार आयेगी और 300 यूनिट फ़्री घरेलू बिजली व सिंचाई की बिजली मुफ़्त दिलवाएगी। #बाइस_में_बाइसिकल pic.twitter.com/8RadolTql5
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 1, 2022
एक चुनावी रैली में अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर चुनाव में जीतकर समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है,तो 300 यूनिट घरेलू बिजली फ़्री औक सिंचाई बिल माफ़ होगा ।
