फतेहपुर । जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी ने बताया कि जनपदस्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 नवम्बर 2024 को सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में होना सुनिश्चित हुआ है ।
जिसमें लोकनृत्य ,लोकगीत, कहानी व कविता लेखन, फोटोग्राफी प्रतियोगिता व वर्कशाप,सम्भाषण प्रतियोगिता,साइंस मेला के अन्तर्गत मॉडल प्रदर्शन एवं युवा कृति के अन्तर्गत हैण्डीक्राफ्ट,टेक्सटाइल्स एवं एग्रो प्रोडक्ट्स के अन्तर्गत अभिनव कार्य कर रहे युवाओं से प्रदर्शन विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा । युवा उत्सव में 15 वर्ष से 29 आयु के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे ।
विजेता प्रतिभागियों को मण्डल प्रयागराज/राज्यस्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने हेतु अवसर प्राप्त होगा ।
अतः जनपद के इच्छुक प्रतिभागी/कलाकार युवा उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग हेतु अपना पंजीकरण युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल कार्यालय विकास भवन कक्ष संख्या 12 में अपना नाम, पता, उम्र,एवं विधा का स्पष्ट रूप से उल्लेख करते हुए,अपना पंजीकरण करवा सकते है ।
