– 50 ग्राम चौकीदारों को डंडा,साफा,पेन,डायरी,टार्च,शीटी व कंबल वितरण किया गया ।
फतेहपुर : आगमी विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने दृष्टिगत आज अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश व पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना ललौली क्षेत्रांर्तगत बहुआ इण्टर कॉलेज,बहुआ का भ्रमण कर मतदान स्थल का निरीक्षण किया गया ।
जनपद #फ़तेहपुर में थाना ललौली क्षेत्र में जीर्णोद्धार की गयी दतौली चौकी का उद्घाटन @ADGZonPrayagraj @PremPrakashIPS के द्वारा किया गया। चौकीदारों को डंडा, साफा, पेन, डायरी, टार्च, सिटी आदि वितरित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।#UPCM #UPPolice pic.twitter.com/eT23tzKGs0
— FATEHPUR POLICE (@fatehpurpolice) January 5, 2022
आमजनमानस को सिविजिल एप व सुविधा एप के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी । तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा जीर्णोधार की गयी चौकी दतौली का उद्घाटन किया गया । 50 ग्राम चौकीदारों को डंडा,साफा,पेन,डायरी,टार्च,सीटी आदि का वितरण किया गया ।
#UPElections2022 के दृष्टिगत @ADGZonPrayagraj व #SPFhr द्वारा प्रा0 विद्यालय बुदवन, खागा में ग्रामीणों/संभ्रांत व्यक्तियों के साथ मीटिंग की गयी। रजिस्टर संख्या 8 का भौतिक सत्यापन कर असमाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु संबंधित को दिशा निर्देश दिए गए। pic.twitter.com/3qfJcuPvDa
— FATEHPUR POLICE (@fatehpurpolice) January 5, 2022
ग्रामीणों,सम्भ्रांत व ग्राम प्रधानों के साथ मीटिंग किया गया । चुनाव में आने वाली समस्या व चुनाव को प्रभावित करने वाले कारकों के सम्बन्ध में जानकारी लेकर कर सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । उपस्थित लोगों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों,ऑनलाइन फ्रॉड व सोशल मीडिया के नम्बर,ट्वीटर हैण्डल आदि की जानकारी दी गयी ।
#UPElections2022 के दृष्टिगत @ADGZonPrayagraj व #SPFhr के द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति महाविद्यालय खासमऊ, थाना खागा क्षेत्र में फोर्स रुकने की व्यवस्था का जायज़ा लिया गया। संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। pic.twitter.com/COTXKH6CVO
— FATEHPUR POLICE (@fatehpurpolice) January 5, 2022
महोदय द्वारा थाना खागा अर्तगत फोर्स रुकने के स्थान पं दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति महाविद्यालय खासमउ का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गये तथा प्रा0 विद्यालय बुदवन,थाना खागा में लोगों से वार्ता कर चुनाव संबन्धी जानकारी ली गयी ।
रजिस्टर संख्या-8 का भौतिक सत्यापन कर जिला बदर व अन्य सामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । बढ़ती ठण्ड के दृष्टिगत चौकीदारों को कंबल का वितरण किया गया ।
