फतेहपुर/बिन्दकी : लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस तथा ओमिक्रोन को लेकर पुलिस तथा प्रशासन सख्त हुआ है इसी के चलते आज बुधवार को एसडीएम व सीओ ने पुलिस बल के साथ नगर पालिका परिषद की टीम को लेकर बिंदकी नगर के बाजार का भ्रमण किया । दुकानदारों को हिदायत दिया कि सभी लोग मास्क पहने और मॉस्क पहने ग्राहक को ही सामान दें । इस पर ढिलाई की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस ओमिक्रान को लेकर पुलिस तथा प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है । इसी के चलते बुधवार को एसडीएम अवधेश कुमार निगम तथा सीओ योगेंद्र सिंह मलिक ने नगर पालिका परिषद के अधिकारी तथा पुलिस बल के साथ नगर के बजाजा गली,फाटक बाजार,मेन बाजार ,किराना गली सहित कई स्थानों का भ्रमण किया और दुकानदारों को सख्त हिदायत दिया कि सभी दुकानदार गाइडलाइन का पालन करें तथा मास्क जरूर लगाएं । इसके अलावा यदि कोई ग्राहक सामान लेने आता है यदि मास्क नहीं लगाए तो उसे समान ही ना दें । मास्क लगाने के बाद ही उसे सामान दिया जाए । किसी दुकानदार ने कोताही की या ढिलाई की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना किया जाएगा । यह भी कहा गया कि गाइडलाइन का पालन करें । समय-समय पर हाथ धुलते रहे 2 गज दूरी मास्क जरूरी का पालन अवश्य करें ।
