गाजियाबाद । पुलिस ने जमीन के सौदे में फर्जी प्रमाणपत्र तैयार करने के मामले में दिल्ली पुलिस के बर्खास्त निरीक्षक को गिरफ्तार किया है । आरोपित के खिलाफ 10 साल पहले सीबीआई में भी केस दर्ज हैं । गिरफ्तारी के समय भी आरोपित ने यूपी पुलिस दारोगा की वर्दी पहनी हुई थी । आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
