फतेहपुर/बिन्दकी : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के सभी स्थानों की विभिन्न दलों की होल्डिंग व पोस्टर हटा दिए गए यह काम व्यापक पैमाने पर किया गया । इसी के चलते चुनावी सरगर्मी तेज हो गई हैं लोगों में तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गई है । हालांकि अभी भी विभिन्न दलों द्वारा अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं ।
आज शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे जैसे ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हुई तो प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद बिंदकी भी सक्रिय हो गया ।
नगर के अम्बेडकर चौराहे,तहसील रोड,गांधी चौराहा,बजाजा गली ,फाटक बाजार, मेन बाजार ,मुगल रोड सहित विभिन्न स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी ,समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी,कांग्रेस पार्टी,आम आदमी पार्टी सहित विभिन्न दलों के होल्डिंग व पोस्टर हटा दिए गए यह काम नगर पालिका परिषद द्वारा व्यापक पैमाने पर कराया गया । जिसमें जेसीबी मशीन लगी रही इसके अन्य मशीनों तथा ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से सभी होल्डिंग व पोस्टर उखाड़ दिए गए । नगर पालिका परिषद की टीम द्वारा होल्डिंग व पोस्टर उखाड़ते देख लोगों में विधानसभा चुनाव की चर्चाएं तेज हो गई ।
हालांकि अभी अधिकांश दलों द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा करना है । लेकिन विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की संभावनाओं के चलते भी जगह जगह चुनावी चर्चाओं का माहौल गरम हो गया है ।
