फतेहपुर : आज शनिवार को सोशलमीडिया प्लेटफार्म पर लाइव आकर कांग्रेस राष्ट्रीय महसचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गाँधी ने लोगों से संवाद किया । लड़की हूँ लड़ सकती हूँ स्लोगन के साथ महिलाओं में उत्साह भरा जहाँ फतेहपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता पटेल ने लोगों के साथ इस लाइव संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।
प्रियंका गाँधी ने कहा की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिये कांग्रेस लगातार प्रयासरत है । इसी क्रम में हमने टिकटो व नियुक्तियों में 40% का आरक्षण भी महिलाओं को देने की घोषणा की गई है जिसे 50% तक लाने का लक्ष्य है । उन्होंने यह भी कहा की कांग्रेस पार्टी महिला शक्ति के साथ है । कांग्रेस महिला शक्ति की लड़ाई को अग्रणी होकर लड़ेगी । हम महिला शक्ति के साथ एकजुट होकर परिवर्तन की लड़ाई लड़ेंगे और आवाज बुलंद करेंगे ।
अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा की हम सभी मा. प्रियंका गाँधी जी के साथ हैं और संवाद कार्यक्रम लोगों ने उत्साह से देखा । महिला शक्ति परिवर्तन की ओर अग्रसर है ।
