फतेहपुर/बिन्दकी : घरेलू कलह के चलते युवक ने घर में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया । हालांकि परिजनों को जानकारी हुई तो शोर मचाया सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस पहुंची । परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने युवक को फांसी के फंदे से बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस द्वारा युवक को इलाज के लिए लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया ।
जानकारी के अनुसार शनिवार को रात करीब 3:00 बजे घरेलू कलह के चलते बिंदकी नगर के मोहल्ला जहानपुर निवासी राहुल उम्र 20 वर्ष पुत्र दरबारी लाल ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया । उसकी पत्नी तथा अन्य परिवार के सदस्यों को आहट लगी तो शोर मचाया । सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस भी पहुंची । युवक को गंभीर हालत में फांसी के फंदे से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस 108 द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया । हालांकि काफी देर चले उपचार के बाद युवक की हालत में सुधार हुआ तो परिजन वापस घर ले गए ।
बताया जाता है कि मामूली कहासुनी में पत्नी से विवाद हुआ जिसके चलते युवक ने घर के अंदर ही फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया ।
बताया जाता है कि युवक नशे की प्रवृत्ति का है और उसकी पत्नी इस बात को लेकर मना करती है तो मारपीट करता है । इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया ।
