बकेवर/फतेहपुर । देवमई ब्लॉक के भैंसौली गांव में आज से एक जनवरी तक विशाल भागवत महापुराण का आयोजन पाथामाई मंदिर में किया जा रहा है । कार्यक्रम की शुरुआत आज भव्य कलश यात्रा से हुई । जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओ भाग लिया । जहाँ 31 दिसंबर को श्रीमद्भागवत कथा का समापन होगा । जिसके बाद एक जनवरी को हवन, कन्या भोज और 11वां विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा । इस धार्मिक आयोजन में सुप्रसिद्ध भागवताचार्य शिवांगी माधव द्वारा कथा वाचन किया जाएगा । आयोजन में क्षेत्र की नव युवक कमेटी ने सभी शिवभक्तों का स्वागत किया है । इसके साथ ही 2 जनवरी 2025 को धनुष भंग का आयोजन भी किया जाएगा ।

रामायण कालीन प्रसंग पर आधारित इस आयोजन में राम, लक्ष्मण, विश्वामित्र, परशुराम और जनक के पात्रों की जीवंत प्रस्तुति क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा की जाएगी । कार्यक्रम में डांस, संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी । गांव और आसपास के क्षेत्रवासियों के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है । आयोजकों ने सभी से अपील की है कि वे समय पर आकर कार्यक्रम का हिस्सा बनें और इसका आनंद लें ।
