नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा । नई दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार होगा । पूर्व पीएम की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था । हार्ट से संबंधित परेशानी के चलते 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था । जहां इलाज के दौरान गुरुवार रात 9 बजकर 51 मिनट पर उनका निधन हो गया था ।
