बिन्दकी/फतेहपुर । पीएमश्री श्री सोहन लाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिन्दकी में जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार एवं प्रधानाचार्या डॉ० अल्का गौड़ के निर्देशन में कक्षा 06 से 12 की विद्यालय की अध्ययनरत छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया ।


मेडिकल हेल्थ कैंप में डॉ. दिव्यांशी,डॉ० पंकज अवस्थी,डॉ० सुनील कुमार,डॉ० प्रवीण कुमार ने अन्य स्टॉफ सहित छात्राओं का मेडिकल हेल्थ चेकअप किया । स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प प्रभारी रीना मल्होत्रा ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है ।अच्छा स्वास्थ्य सुखी जीवन की आधारशिला है। जीवन अनमोल है । सभी को स्वस्थ रहना चाहिए । विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 06 से 12 की 305 छात्राओं ने उपस्थित रहकर निःशुल्क मेडिकल हैल्थ चेकअप कैम्प से लाभान्वित लेते हुए निशुल्क मेडिकल स्वास्थ्य परीक्षण सकुशल संपन्न हुआ ।
