बिन्दकी/फतेहपुर । भीम आर्मी द्वारा रमाबाई अंबेडकर की जयंती मनाई गई । इस मौके पर उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा हुई । वक्ताओं ने कहा कि वह त्याग बलिदान एवं नारी शक्ति करण की प्रतिमूर्ति है उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा ।
नगर के तहसील रोड में शुक्रवार को दिन में करीब 1:30 बजे भीम आर्मी द्वारा त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवन संगिनी रमाबाई अंबेडकर की जयंती मनाई गई । रमाबाई अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा की गई । इस मौके पर भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष नरेंद्र गौतम उर्फ़ टाइगर ने कहा कि माता रमाबाई अंबेडकर को हमेशा याद रखा जाएगा । वह त्याग बलिदान संघर्ष की प्रतिमूर्ति नारी सशक्तिकरण की आदर्श तथा समाज सेविका थी ।
इस मौके पर भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष दिनेश गौतम, पुत्तीलाल ,दिलीप,अंशु प्रियांशु, रोहित गौतम, पंकज बाल्मिक, वीरेंद्र, मोहित राम श्री देवी,अर्चना गौतम,नारायण योगेश कुमार,गौतम कुमार, रानू प्रताप आदि मौजूद रहे ।
