फतेहपुर : देश की युवा शक्ति ही राष्ट्र को जीवन मूल्य एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रसार एवं आधार प्रदान करती है । विश्व में भारत ही वो देश है जिसके युवकों में आध्यत्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्य,स्वाभिमान,राष्ट्र प्रेम ,मानव सेवा एवं देश भक्ति आदि काल से ही चले आ रहें है । उक्त बाते युवा विकास समिति के छठवे स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे कही गयी ।
शहर के पत्थरकटा के पास एक मैरिज हाल मे आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम मे समाजसेवियो व पत्रकारो को सम्मानित किया गया ।
दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई । समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष,ब्लाक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी,शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा,आचार्य विनोद शुक्ला,संजय दत्त द्विवेदी,विकास श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया ।जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। ।
प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेद्र मिश्रा ने सभी का आभार प्रकट किया ।जिला महामंत्री अमित अग्निहोत्री,जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा, आचार्य रामनारायन,सुशील त्रिवेदी,प्रेमप्रकाश तिवारी,आफ़ताब ,विकास श्रीवास्तव,जनार्दन सिंह,देवमणी गुप्ता,अमित सिंह गौर,मेराज खान,शनी श्रीवास्तव,गौरमीत कौर,घनश्याम तिवारी ,मुकेश,शिवम शिवहरे आदि रहे ।
