कानपुर । उत्तर प्रदेश आरक्षी ना० पु० भर्ती-2023 के शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर में किया जा रहा है ।


पुलिस उप महानिरीक्षक/सेनानायक सुनीता सिंह (I.P.S) व नोडल अधिकारी सहाय सेना नायक सोहराब आलम (DySP) सहित भर्ती बोर्ड से नामित सम्मानित सदस्यों की टीम की उपस्थिति में पीईटी संपन्न करायी गयी ।
तृतीय दिवस पर नामित 1050 महिला अभ्यर्थियों में 968 उपस्थित हुए । जिनमें से 692 महिला अभ्यर्थी सफल व 276 महिला अभ्यर्थी असफल रहे ।
साथ ही परीक्षा में घायल हुई महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिक उपचार हेतु एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी जिला अस्पताल भेज दिया गया है ।
इस दौरान मनोज कुमार पाण्डेय (एसपी,भर्ती बोर्ड), क्षेत्राधिकारी आशुतोष सिंह शिविर पाल पन्ना लाल मौर्य ,सूबेदार सैन्य सहायक सुरेंद्र सिंह सहित ड्यूटी में लगे जवान उपस्थित रहे ।
