बिन्दकी/फतेहपुर । संपूर्ण समाधान दिवस में सैकड़ो ग्रामीणों ने विधायक तथा मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत किया ।
बताया कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा प्राथमिक विद्यालय के रास्ते को बंद कर दिया गया है । जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । इसके अलावा अन्य लोगों को भी आने-जाने में दिक्कत होती है । नाराज ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग किया कि रास्ते को खुलवाया जाए । अधिकारियों ने जांच कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।
शनिवार को दिन में करीब 1:30 बजे बिन्दकी कस्बे के तहसील में मलवा विकासखंड क्षेत्र के जैनपुर गांव के सैकड़ो पुरुष महिलाएं तथा ग्रामीण पहुंचे। तहसील में मौजूद सीडीओ पवन कुमार मीणा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल उप जिलाधिकारी प्रभाकर त्रिपाठी आदि अधिकारियों से शिकायत किया कि कुछ लोगों ने प्राथमिक विद्यालय जाने के रास्ते को बंद कर दिया है ।
ग्रामीणों ने रास्ते को खुलवाने की मांग किया शिकायत की गई थी एक व्यक्ति द्वारा जबरन अवैध रूप से रास्ते में अतिक्रमण कर लिया गया है । अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई जिससे विद्यालय के रास्ते में आवागमन हो सके। बच्चों की पढ़ाई बाधित न होने पाए । मुख्य विकास अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही । इस मौके पर जैनपुर व जाफराबाद के सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे ।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि मिठाई लाल,कुशवाहा,पूर्व प्रधान छत्र पाल पटेल,शिवचंद्र,ममता देवी,मीरा देवी,सूरज,रामकरण,राजकुमारी, आशा देवी,भानुमति देवी,अनीता देवी,केवल पति,पार्वती देवी,निरंजन ,गुड्डी देवी, चंद्रपाल,सूरज रामकरण सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
