बिन्दकी/फतेहपुर । मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने गांजा व स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को बिन्दकी पूलिस गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके न्यायालय भेजा ।
मुखबिर की सटीक सूचना पर नगर के मोहल्ला छिपहटी से पुलिस ने 6 पुड़िया में 33.28 ग्राम गांजा एवं 43 पुड़िया में 9.4 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर ज्योति देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी संदीप को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आज रविवार को कानूनी कार्रवाई कर महिला को न्यायालय भेज दिया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक आर के पांडेय ,महिला सिपाही सुषमा देवी, सिपाही उमेश तथा सिपाही अरविंद मौजूद रहे ।
