फतेहपुर । विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान वह घर-घर दस्तक अभियान की जागरूकता रैली डॉक्टर राजन सिंह की अध्यक्षता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज में निकाली गई रैली के माध्यम से लोगों को बताया गया कि मच्छरों से बचने के लिए फूल आस्तीन के कपड़े पहने एवं मच्छरदानी का प्रयोग करें ,दरवाजे एवं खड़की में मच्छर जाली लगवाएं एवं अपने आस पास पानी इकट्ठा ना होने दें ,पीने के पानी को पूरी तरह ढक कर रखें ।
डॉक्टर राजन सिंह के द्वारा आशाओं को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र का दौरा कर बुखार से ग्रसित मरीज एवं गंभीर मरीज जिनको 2 से 5 दोनों तक लगातार बुखार आ रहा है । उन मरीजों की लाइन लिस्ट तैयार कर कार्यालय को उपलब्ध कराएंगी साथ ही ऐसे मरीज भी चिन्हित किया जाएंगा । जिनका वजन दिन प्रतिदिन कम हो रहा है 15 दिन के ऊपर खांसी आ रही है बलगम व खून के साथ खांसी का आना ऐसे सभी मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र भेज कर इलाज एवं जांच मुहैया कराएंगी ।
संचारी रोग नोडल हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया की आशा बहुओ को स्टिकर,पम्पलेट,पोस्टर व बैनर मुहैया करा दिये गये है ।
जागरूकता रैली मे डॉक्टर जयंत,राजेश बी सी पी एम,सी 3 संस्था के विमल सैनी ,स्वास्थ्य परवेचक गुलाब पटेल, रवि कुमार,आदित्य शुक्ला, कनिष्ट लिपिक दिब्या पांडे साहित समस्त ए एन एम सैकड़ो आशा बहुए मौजूद रही ।
