कानपुर । किसान मोर्चा कानपुर महानगर दक्षिण जिलाध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा । वही ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को कई बुनियादी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । किसानों ने सरकार के समक्ष अपनी प्रमुख मांगें रखी हैं । उनकी पहली मांग है कि ब्लॉक में छूट वाली बोरिंग को पुनः चालू किया जाए । साथ ही समरसेबिल विद्युत कनेक्शन की छूट योजना को भी फिर से शुरू किया जाए ।बीज वितरण में पारदर्शिता की मांग करते हुए किसानों ने कहा कि ब्लॉक में आने वाले बीजों का वितरण प्रधान सचिव के माध्यम से किया जाए । इसकी जानकारी गांव-गांव में मुनादी के जरिए दी जाए । गेहूं खरीद केंद्र हर न्याय पंचायत में खोले जाएं । किसानों का माल समय पर खरीदा जाए और व्यापारियों से खरीद न की जाए व पशुपालन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की भी मांग की गई है ।
किसानों ने कहा कि ब्लॉक में उपलब्ध कृषि यंत्रों की जानकारी हर गांव तक पहुंचाई जाए । फसल की बुवाई से पहले समितियों में खाद की पर्याप्त व्यवस्था की जाए । किसानों ने सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया है ।
उनका कहना है कि कई योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित हैं । इन सभी मांगों पर संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए जाने की आवश्यकता है । यह बैठक भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा कानपुर महानगर दक्षिण जिलाध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई । पुष्पेंद्र सिंह भाजपा नेता आदि लोग उपस्थित रहे ।
