बिन्दकी से अरुण शर्मा की खास रिपोर्ट
बिन्दकी/फतेहपुर । तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार चार लोग घर घायल हो गए सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया । ट्रैक्टर में सवार लोग पीलीभीत से फतेहपुर शहर जा रहे थे । दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची । मामले की जानकारी घायलों के परिवार वालों को दी गई ।
औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर प्रयागराज हाईवे में रामपुर मोड़ के समीप बुधवार व गुरुवार की मध्य रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दिया ।
जिसके चलते ट्रैक्टर ट्राली में सवार शान मोहम्मद उम्र 45 वर्ष पुत्र रियतुल्ला,मुजम्मिल उम्र 40 वर्ष पुत्र मुन्ने,फारूक अली उम्र 38 वर्ष पुत्र अज्जन तथा मोहम्मद कासिम उम्र 20 वर्ष पुत्र हमीद रजा सभी निवासी केसरपुर थाना शेरामऊ उत्तरी जनपद पीलीभीत घायल हो गए ।
सभी गायों को इलाज के लिए एंबुलेंस 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की में भर्ती कराया गया । इस मामले में घायल शान मोहम्मद ने बताया की उनका खेत में गेहूं काटने का हार्वेस्टर फतेहपुर के गांव में चल रहा है । वे लोग पीलीभीत से एक और ट्रैक्टर ट्राली लेकर फतेहपुर जा रहे थे तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई ।
