भारतीय विमानन कंपनी विस्तारा एयरलाइन्स (टाटा एसआईए) ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मुफ़्त उड़ान सेवा की पेशकश की है ।
कंपनी ने नागर विमानन मंत्रालय को एक पत्र लिखकर कहा है कि वो कोरोना महामारी के जूझ रही सरकारी संस्थाओं से जुड़े डॉक्टरों और नर्सों को देश भीतर किसी भी जगह के लिए मुफ़्त उड़ान सेवा देगी । ये सेवा उनके काम ख़त्म होने पर लौटने के लिए भी रहेगी ।
हालांकि कंपनी ने कहा है कि इसके लिए यात्री को ज़रूरी पहचान पत्र या दस्तावेज़ अपने साथ रखने होंगे और यात्रा के दौरान कोविड-19 के मद्देनज़र लगाए गए सभी ज़रूरी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा ।
कंपनी ने ये भी कहा है कि महामारी से लड़ रही सरकार की मदद के लिए वो केंद्र सरकार, राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश और उनके साथ मिल कर काम कर रही संस्थाओं के लिए वैक्सीन, पीपीई किट और मेडिकल स्पलाई जैसे सामान एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के काम के लिए भी तैयार है ।
Wish to commend generous offer by @airvistara to Govt Organisations and Hospitals in immediate need of air logistics. They’ve also offered to fly Doctors & Nurses representing Govt organisations, free of cost, across the domestic network. Let’s fight the pandemic together! pic.twitter.com/Vok9LFmrGR
— MoCA_GoI (@MoCA_GoI) April 25, 2021
विस्तारा एयरलाइन्स के इस कदम के लिए नागर विमानन मंत्रालय ने कंपनी का शुक्रिया अदा किया है ।
