कानपुर । महाराजपुर स्थित प्राचीन श्री टीकेश्वर मंदिर में चैत्र नवरात्रि की सप्तमी पर विशाल कन्या पूजन का आयोजन किया गया ।

मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । महाना ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और कन्या पूजन में भाग लिया । उन्होंने कार्यक्रम में ग्यारह सौ स्कूली छात्र-छात्राओं को बैग वितरित किए ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर अच्छा लगता है । उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है । मां की आराधना से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है ।
वही टीकेश्वर मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है । मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना से भगवान शिव भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं । कार्यक्रम में सुरेंद्र अवस्थी,विनय मिश्रा, विनय प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, रमेश कुशवाहा,फूल सिंह साहू और अमन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
