बिन्दकी/फतेहपुर । श्रीराम जन्मोत्सव पर बिन्दकी नगर में श्री राम भक्त सेवा समिति द्वारा विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई । यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो में गाजा बाजा के साथ घूमी फूलों की वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया । शोभा यात्रा के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा । शोभा यात्रा के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई । शोभा यात्रा के दौरान विधायकों के साथ बडी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे ।

जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला पुरानी बिन्दकी स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर में आज रविवार को दिन में करीब 11:00 बजे हवन पूजन के उपरांत श्री राम जन्मोत्सव के मौके पर गाजा बाजा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई । शोभा यात्रा के दौरान जम कर आतिशबाजी की गई । जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई ।
यात्रा के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा । शोभा यात्रा बिन्दकी कस्बे के मोहल्ला पुरानी बिन्दकी मां ज्वाला देवी मंदिर से प्रारंभ हुई । यहां से शोभायात्रा गांधी चौराहा पहुंची । शोभायात्रा के दौरान जय जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे थे गांधी चौराहे से शोभा यात्रा कि घियाही गली फाटक बाजार किराना गली बजाज गली फाटक बाजार मेंन बाजार खजुहा चौराहा ,महाजनी गली ,कटरा मोहल्ला बजरिया होते हुए पुनः खजुहा चौराहा पहुंची । खजुहा चौराहे से भव्य यात्रा मुगल रोड ललौली चौराहा ललौली रोड और ललौली रोड से वापस ललौली चौराहा होते हुए तहसील रोड होते हुए श्रीरामलीला मैदान में समाप्त हुई । लगातार पुलिस की मुस्तैदी से सकुशल यात्रा हुई ।
श्री राम जन्मोत्सव के मौके पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में जहानाबाद भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल,बिन्दकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी,श्री राम जन्मोत्सव में निकाली गई भव्य शोभायात्रा के संयोजक श्री राम भक्त सेवा समिति के अध्यक्ष ओम जी हिंदू, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा,भाजपा नगर अध्यक्ष पूरन सिंह,जितेंद्र सिंह उर्फ बबलू,संगीता तिवारी, रन्नो गुप्ता ,स्वाति ओमर,रचना हुसैन,प्रतीक शुक्ला,शिवम गुप्ता,हर्षित द्विवेदी ,आधार सिंह चौहान,प्रांजल तिवारी,दिनेश सोनकर,बृजेश मिश्रा,सृजन पटेल, अंशुल सोनकर, बालाजी सेवा न्यास अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर,सौरभ बाजपेई,सोमवती निषाद,सत्यम अग्रवाल ,युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक कुमार गौड़,जन सेवक ऋषभ सिंह , भाजपा नेता अरुण कुमार शुक्ला व राम जी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।
