कानपुर । रामनवमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया । यह रैली महाराजपुर स्थित श्रीटीकेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई ।
वही रैली टीकेश्वर मंदिर से शुरू होकर महाराजपुर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रुमा और चकेरी के रास्ते शिवपुरी में समाप्त हुई । आरएसएस के जिला संयोजक और धर्म जागरण प्रमुख राम सिंह ने रैली का उद्देश्य स्पष्ट किया ।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना और हिंदू समाज में एकता स्थापित करना है व राम सिंह ने युवाओं में बढ़ती संस्कारों की कमी पर चिंता व्यक्त की । उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य जातिगत भेदभाव को मिटाना और हिंदू समाज को एकजुट करना है । रामनवमी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाई जाती है । यह भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में विशेष महत्व रखता है । मान्यता है कि इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा से सभी कष्टों का निवारण होता है ।कार्यक्रम में प्रदीप संघ चालक, संजय नगर कार्यवाहक, वीरेंद्र नगर कार्यवाहक, अनिरुद्ध नगर कार्यवाहक और अजय गुप्ता निधि प्रमुख समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । विनय प्रताप सिंह, बदलू सिंह पूर्व प्रधान, दिनेश सिंह प्रधान और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया । उन्होंने कार्यक्रम में ग्यारह सौ स्कूली छात्र-छात्राओं को बैग वितरित किए । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर अच्छा लगता है । उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है । मां की आराधना से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है । श्री टीकेश्वर मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है । मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना से भगवान शिव भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं । कार्यक्रम में सुरेंद्र अवस्थी,विनय मिश्रा, विनय प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, रमेश कुशवाहा, फूलसिंह साहू और अमन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
