फतेहपुर । आज सुबह जिले के एडहॉक समता एनर्जी प्वाइंट कैची मोड फतेहपुर मेडिकल कालेज के पास स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप के कार सवार शातिरों ने अपनी कार में रखे गैलन में कुल 444.89 लीटर डीजल व कार में 21.05 लीटर पेट्रोल भरवा कर चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए । पंप के मैनेजर आशीष कुमार से बात करने पर पता चला कि कुल ₹41200 का नुकसान हुआ है ।
सेल्समैन द्वारा बताया गया कि व्यक्ति पक्की रशीद मांग रहा था,उसी को लेने वह ऑफिस तक गया ही था कि कार सवार भाग गया । सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी का नo UP78 BK6366 है । थाना मलवा में तहरीर दी गई है । थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया तहरीर मिली है । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
