कुछ महत्वपूर्ण तथ्य –
– भरवारी में श्री श्याम बाबा निशान यात्रा में खूब नाचे श्याम भक्त महिलाएं और पुरुष
– भरवारी श्याम मित्र मंडली और भरवारी बाजार के श्याम भक्त की ओर से पूरे नगर में निकाली गई शोभा यात्रा ।
– निशान चढ़ाने को लेकर मान्यता यह रही है कि श्री श्याम बाबा के महा बलिदान, शीशदान के लिए उन्हें निशान चढ़ाया जाता है ।
– डीजे की धुन पर महिलाएं नाचते गाते बाबा का जयकार लगाते निशान यात्रा पूरे नगर में किया भ्रमण
Uttar Pradesh News । जिला कौशाम्बी के भरवारी में रविवार शाम को नया बाजार स्थित खाटू श्याम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई । इस दौरान राजस्थान से लाई गई बाबा खाटू श्याम की नई मूर्ति की स्थापना के लिए विशेष पूजा -पाठ किया गया ।
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण विंटेज कार में सजी बाबा की झांकी रही । भक्तों ने डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया । यात्रा के दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की और जगह-जगह प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया ।
भरवारी बाजार में 6 अप्रैल दिन रविवार को श्री श्याम मित्र मंडल भरवारी व भरवारी बाजार के श्याम प्रेमियों द्वारा श्री श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली गई है । साथ ही श्री श्याम जी की आकर्षक झांकी भी निशान यात्रा में निकाली गयी ।
गौरतलब हो कि पदयात्रा कर निशान चढ़ाने को लेकर मान्यता यह रही है कि श्री श्याम बाबा के महा बलिदान,शीशदान के लिए उन्हें निशान चढ़ाया जाता है । यह उनकी विजय का प्रतीक है । जिसमें उन्होंने धर्म की जीत के लिए दान में अपना शीश ही भगवान श्री कृष्ण जी को दे दिया था । जिन्हें प्रसन्न करने निशान छोटे से बड़े क्रमशः केसरी नीला, सफेद, लाल या पीले रंग के झंडा निशानों पर श्याम बाबा और कृष्ण भगवान के जयकारे और दर्शन के फोटो लगाते हैं ।
श्याम बाबा की निशान यात्रा में बाजार से हजारों की संख्या में परुष व महिलाएं रही शामिल, यात्रा की शुरुआत श्री हनुमान मन्दिर नया बाजार से श्याम बाबा की प्रतिमा को रथ पर फूल मालाओं द्वारा सजाकर विधि विधान से पूजा पाठ कर डीजे की धुन पर महिलाएं नाचते गाते बाबा का जयकार लगाते निशान यात्रा पूरे भरवारी नगर से भ्रमण करते हुए पुनः हनुमान मन्दिर तक पहुँची तत्पश्चात वापस अपने स्थान पर समाप्त हुई ।
भरवारी बाजारवासियों द्वारा जगह जगह निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी,कही हलुवा , कही मिष्ठान,कही दमालू-कचौड़ी,शरबत चल रहा था और कई जगह श्याम भक्त पानी पिला रहे थे ।
श्याम बाबा निशान यात्रा में भरवारी श्याम मित्र मंडल के श्याम भक्त कैलाश चंद केसरवानी,गंगा प्रसाद केसरवानी उर्फ काले, वेद प्रकाश, जितेंद्र कुमार,सुभाष,गौरव उर्फ मोनू केसरवानी,रमेश अग्रवाल,अजय ,नितेश अग्रहरि,प्रेम नारायण,यश केसरवानी,प्रिंस केसरवानी,शांतनु, निखिल,अंकित सोनी,अभिषेक मोदनवाल,संजय गुप्ता,संजीव कुमार, शैलेंद्र कुमार, यश कुमार ,अभिजीत कुमार, मुकेश कुमार, संदीप जयसवाल,नितुल चौधरी, संजय, अशोक मोदनवाल, राजेश अग्रहरि, यश कुमार,नीरज वैश्य,नीरज बनारसी,बालकिशन,श्रीकृष्ण, अखिलेश कौशल,पप्पू कौशल,शैलेंद्र कुमार,उपांशु, चंचल, तनु, हिमांशु, पप्पू कौशल,विक्कू, सागर, ऋषभ गुप्ता, जगदीश वैश्य आदि बाजार के हजारों श्याम भक्त मौजूद रहे ।
