– पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री तथा वर्तमान विधायक ने झंडा दिखाकर रैली को किया रवाना

बिन्दकी/फतेहपुर । उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा नगर में एक बाइक रैली निकाली गई । बाइक रैली का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तथा वर्तमान में क्षेत्रीय विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने झंडा दिखाकर किया ।
बाइक रैली का शुभारंभ नगर के महरहा रोड स्थित रोडवेज बस स्टॉप परिसर से हुआ भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तथा वर्तमान में बिन्दकी क्षेत्र के विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने झंडा दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया ।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं अन्य पार्टी की सरकारों में कोई विकास नहीं हुआ था । जबकि भाजपा सरकार में लगातार विकास हो रहा है । इसी उपलक्ष्य में यह बाइक रैली निकाली गई है ।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई बाइक रैली नगर के गांधी चौराहा तहसील रोड ललौली चौराहा मुगल रोड खजुआ चौराहा में बाजार फाटक बाजार बजाज गली सहित विभिन्न मार्गो में घूमी ।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष राधा साहू भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल सोनकर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी,अतुल द्विवेदी,प्रवीण दीक्षित के अलावा महेंद्र साहू,रोहित कश्यप,प्रतीक शुक्ला,पंकज सोनकर,कोमल सिंह, दीनू सविता,सजल शर्मा,विष्णु द्विवेदी,जयेंद्र चोपड़ा,दिनेश कुमार, कश्यप ,सत्यम अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
