बिन्दकी/फतेहपुर । गांव में बिना ट्रैक्टर इंजन के खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में टेंट का सामान लगा हुआ था । जिसमें बच्चे खेल रहे थे । उसी समय अचानक ट्रॉली पीछे की तरफ पलट गई । जिसके चलते ट्राली में चढ़कर खेल है । एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई । हालांकि जीवित रहने की आशा पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर हरकरण गांव में शुक्रवार की शाम लगभग 4:00 बजे ट्रैक्टर की केवल ट्राली खड़ी थी जिसमें टेंट का सामान लदा हुआ था । गांव के कुछ बच्चे टेंट का सामान लदे ट्राली में चढ़कर खेल रहे थे । तभी अचानक ट्राली पीछे की तरफ पलट गई जिसमें यश उम्र 8 वर्ष पुत्र संतोष कुमार दब गया और उसकी मौत हो गई । हालांकि जीवित रहने की आशा पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।
