बकेवर/फतेहपुर । अनेकों बार एसडीएम, जिलाधिकारी फतेहपुर व थाना बकेवर के चक्कर काटने व मुख्यमंत्री के पोर्टल में शिकायत करने के बाद वृद्ध को उसकी ही जमीन पर कब्जा नहीं मिला ।
लेखपाल व बकेवर पुलिस के मौका मुआयना और दबंगो द्वारा कब्जा छोडने की हिदायत भी बेअसर रही । अभी भी वृद्ध गरीब के प्लाट में दबंगों का कब्जा बरकरार है ।
थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर बकेवर निवासी विश्राम सागर ने वर्ष 1972 में गांव के ही कलुवा पुत्र खुरभुर से कच्चा मकान का प्लाट खरीद कर रजिस्ट्री कराई थी । तब से आज तक गांव के ही निवासी राजू पुत्र बाबू उसकी दबंग पत्नी मुन्नी देबी व उसका भाई सुरेन्द्र उर्फ रज्जन जबरिया प्लाट में कब्जा किए है । वृद्ध विश्राम सागर पिछले पांच दशक से जिलाधिकारी फतेहपुर, उपजिलाधिकारी बिन्दकी, थाना बकेवर व मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत दर्ज कराकर प्लाट को कब्जा मुक्त कराने का इंतजार कर रहा है । अधिकारियों व न्यायालय को भी उक्त दबंग ताक में रखकर कब्जा जमाए है ।
क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि बकेवर थाना पुलिस के साथ वह मौके पर गई थी और कब्जेदार से कब्जा छोडने की हिदायत दी गई है ।किन्तु अभी भी कब्जा नही छोडा है तो वो अग्रिम कार्यवाही के लिए विश्राम सागर को एसडीएम बिन्दकी के न्यायालय में कब्जा बेदखली का मुकदमा करने को कहा गया है ।
