बिन्दकी/फतेहपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक ने तीन नई एंबुलेंसों की पूजा अर्चना कर उन्हें हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । इस मौके पर अधीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नई एंबुलेंस आ जाने के बाद मरीज को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी । जल्द एंबुलेंस मौके पर पहुंचेंगी और मरीजों को अस्पताल लाने का काम किया जाएगा । ताकि उनका जल्द इलाज शुरू किया जा सके ।
जानकारी के अनुसार कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को दिन में करीब 11:00 बजे अधीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने पूजा अर्चना कर फीता काटकर तीन नई एंबुलेंस का शुभारंभ किया । हरी झंडी दिखा कर सभी एंबुलेंस को रवाना भी किया ।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था लगातार ठीक की जा रही है मरीजो को अच्छी सेवाएं दी जा सके इसलिए नई एंबुलेंस आई हैं । सूचना मिलने पर मरीज को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल लाने का काम किया जाएगा ।
इस मौके पर एंबुलेंस के ईएमटी,पायलट अनूप सिंह, हेमलता, रेनू यादव,अंबिका प्रसाद,धीरज,मानसिंह,जया बाजपेई, समीक्षा नवनीत, मुकेश,धर्मेंद्र,अजीत पाल,महेश आदि मौजूद रहे ।
