कानपुर । थाना महाराजपुर क्षेत्र के लालू खेड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 35 वर्षीय युवक का शव कुएं में पड़ा मिला । ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर कुएं से शव को बाहर निकाल कर शव की शिनाख्त राधे लाल पुत्र रामपाल (35) वर्षीय के रूप में की । वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी ।
वहीं परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंके जाने की आंशका जताते हुए, आरोप लगा कर हंगामा किया और पुलिस को नामजद तहरीर दी ।
मिली जानकारी के अनुसार, महाराजपुर के लालूखेड़ा गांव निवासी रामपाल के तीन बेटे राधेलाल,राधेश्याम व दिनेश है ।
मृतक के भाई दिनेश ने बताया कि बड़े भाई राधेलाल मेहनत मजदूरी करते थे,गांव के रहने वाले सूबेदार जो ठेकेदार और रामकिशन के बेटे नीरज के साथ काम करने जाते थे । 10 तारीख को घर से काम करने की बात कह कर निकल गए थे । शाम को घर नहीं आए । शुक्रवार की रात को सूचना मिली की उसके भाई का शव रामकिशन के घर के पीछे बने कुएं में पड़ा मिला है ।
पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले रामकिशन, नीरज, सूबेदार आदि लोगों ने मिल कर उसके भाई के साथ मारपीट की और हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया ।
