फतेहपुर । अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आज पूर्वान्ह में आये आंधी तूफान से हुये फसल क्षति का विस्तृत निरीक्षण कर क्षति आंकलन कराये जाने व तत्काल रिपोर्ट प्रेषित किये जाने हेतु समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार को निर्देशित किया गया है ।
अग्निकाण्ड,आकाशीय विद्युत,आंधी-तूफान एवं बेमौसम भारी वर्षा से होने वाले नुकसान की सूचना त्वरित प्राप्ति हेतु जनपद फतेहपुर में जनपद स्तर एवं तहसील स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है । जो 24 घण्टे संचालित रहेगा । किसी भी आम जनमानस को अग्निकाण्ड,आकाशीय विद्युत,आंधी-तूफान एवं बेमौसम भारी वर्षा से हुये नुकसान (जनहानि, पशुहानि, मकान क्षति एवं फसल क्षति की सूचना बनाए गए कंट्रोल रूम में कराए ।
