फतेहपुर । जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रगति मिश्रा ने बताया कि एतद्वारा जनपद के समस्त दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को सूचित किया जाता है कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जी०टी० रोड कानपुर द्वारा एडिप योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों के साथ-साथ राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत वरिष्ठ जनों का नगर पालिका एवं नगर पंचायत वार चिन्हांकन शिविर आयोजित किया जा रहा है । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों के चिन्हां कन हेतु शिविर की तिथियां नगर पालिका एवं नगर पंचायतवार है ।
प्रस्तावित शिविर स्थान
नगर पालिका फतेहपुर में 15 अप्रैल 2025 को ।
नगर पालिका बिन्दकी में 16 अप्रैल 2025 को ।
नगर पंचायत बहुआ में 17 अप्रैल 2025 को ।
नगर पंचायत खागा में 22 अप्रैल 2025 ।
नगर पंचायत हथगांव में 23 अप्रैल 2025 को ।
नगर पंचायत-कोड़ा जहानाबाद में 24 अप्रैल 2025 को ।
नगर पंचायत असोथर में 25 अप्रैल 2025 को ।
नगर पंचायत खखरेरू में 26 अप्रैल 2025 नगर पंचायत-कारीकान धाता में 29 अप्रैल 2025 को ।
नगर पंचायत-किशनपुर 30 अप्रैल 2025 को ।
इन चिन्हांकन शिविरों में एडिप योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत वरिष्ठजनों द्वारा निम्न अभिलेखों को अपने साथ लाना अनिवार्य है ।
