– ट्रिपल हत्याकांड से आहत परिवार को सुरक्षा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी व मुआवजा दिए जाने की किया मांग
फतेहपुर । गत मंगलवार को जनपद में हुए ट्रिपल हत्याकांड में पीड़ित परिजनों से मिलने आज रविवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अखरी गांव पहुचे और पीड़ित किसान नेता के परिवार से मुलाकात की ।
किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश टिकैत के आगमन पर हजारों किसान भी मौके पर पहुंचे । वही सुरक्षा की दृष्टिकोण से इस दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और बडी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ।
खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोंघन टोल प्लाजा और अखरी गांव में भारी पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात रही । इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने टिकैत का स्वागत करना चाहा लेकिन उन्होंने फूल माला पहनने से मना कर दिया ।
उन्होंने कहा कि किसानों के हक के लिए लड़ने वाले एक बड़े सिपाही को हमने खो दिया है । पीड़ित परिवार की मदद के लिए नई रणनीति बनाई जाएगी ।
वही टिकैत ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ हर कदम पर खड़े है । घटना में तीन हत्याएं हुई हैं और इस मामले में परिवार के सदस्य गवाह हैं । जिससे उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की जरूरत है ।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उन्हें सुरक्षा दी जानी चाहिए और सरकार को उनके लिए उचित मुआवजा भी तय करना चाहिए । उन्होंने प्रशासन व शासन से पीड़ित परिवार के लिए कई अन्य मांगें भी रखी । इनमें पुलिस सुरक्षा,परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और हत्यारों को कड़ी सजा शामिल हैं प्रशासन को भी ऐसी घटनाओं में रोक लगाने के लिए युद्ध स्तर का प्रयास किया जाना चाहिए । वही आगामी बिहार चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि देश में अगर विपक्ष कमजोर होगा तो सरकार तानाशाह का रूप धारण करती है । हमारा उद्देश्य किसान,गांव,गरीब और आदि वासियों पर ध्यान दिया जाना है । फिलहाल चुनाव से हमारा किसी भी तरीके का संबंध नहीं है ।
