बिन्दकी/फतेहपुर । जहानाबाद के कलाना ग्राम में न्यायालय में विचाराधीन एक प्लाट पर जबरन कब्जा करने के मामले में हलका इंचार्ज द्वारा एक पक्ष विशेष को सहयोग देकर कब्जा कराया जा रहा है । जिसकी शिकायत पीड़ित ने उप जिलाधिकारी बिन्दकी और पुलिस उपाधीक्षक बिन्दकी से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है ।
कलाना ग्राम निवासी रामकिशोर उत्तम के प्लाट पर मनोज उत्तम द्वारा जबरन पुलिस के बल पर कब्जा करने के सम्बन्ध में व हल्का इंचार्ज दिनेश कुमार सिंह द्वारा प्रार्थी का उत्पीड़न करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया है । जिसमें कहा गया है कि रामकिशोर उत्तम के प्लाट पर जबरन कब्जा करने की नियति से मनोज द्वारा इलाके की पुलिस को भेज कर मेरे द्वारा दुकान पर टीन सेट पर कार्य कराने में रोक लगा देता है । जबकि यह प्लॉट मेरा अकेले ही है । इसके बगल मे मनोज की चक्की लगी हुयी है वह प्लाट दोनो लोगो के नाम है जिस पर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है ।
अधिकारियों ने मौके पर किसी भी प्रकार की अवैध कार्यवाही ना हो और शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ ही आवश्यक जांच के लिए प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद को निर्देशित किया है ।
