– महात्मा गौतम बुद्ध एवं डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया
कानपुर । सरसौल में अपनी जनता पार्टी द्वारा आयोजित संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार की नीतियों की आलोचना की ।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया और डॉ. बी आर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया । कानपुर के सरसौल में अपनी जनता पार्टी द्वारा आयोजित संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार की नीतियों की आलोचना की ।
मौर्य ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया और डॉ. बी आर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया । कार्यकर्ताओं ने उनका 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया । पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने यूपी में युवाओं को बेरोजगार बना दिया है ।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में दलित वर्ग के लोगों की हत्याएं हो रही हैं । लेकिन सरकार मौन है । मौर्य ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा ।
उन्होंने कहा कि सरकार ने एलआईसी,बंदरगाह,एयरपोर्ट,एयर इंडिया और रेलवे स्टेशनों को निजी हाथों में बेच दिया है । उन्होंने किसानों की समस्याओं का भी जिक्र किया । आवारा जानवर,खाद की कमी और महंगाई से किसान परेशान हैं ।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार धार्मिक मुद्दों पर जनता को बांट रही है । कार्यक्रम में भगवती प्रसाद सागर, शादाब खान, दिलीप चौधरी, कोरी सुभाष चन्द्र लहरी और ब्रजेश प्रजापति समेत कई नेता मौजूद थे । रामसिंह कुशवाहा, हरि सिंह कुशवाहा, गौरव कुशवाहा, उमेश कुशवाहा सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया ।
