अमौली/फतेहपुर । अमौली के प्रमुख समाजसेवी मशहूर चिकित्सक सूरजदीन आर्य का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया । उन्होंने 1952 में अमौली कस्बे में अपना औषधालय खोला था ।
चिकित्सक सूरजदीन आर्य के निधन की खबर पर जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल,बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी सहित बडी संख्या में प्रबुद्ध जन पत्रकार व समाज सेवियो ने जाकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उनकी समाज सेवा को याद किया । चिकित्सक सूरजदीन आर्य के पुत्र शीलचंद आर्य व नाती ओम नारायण पटेल पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े हैं । वर्तमान में श्री आर्य अपने गाँव मेढापाटी मे निवास कर रहे थे । जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली ।
