फतेहपुर । एक सप्ताह बाद सत्तापक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अखरी गाँव आकर पीडित परिवार से मिलने पहुंची और हर सम्भव सहयोग करने का दिलासा दिलाया । ट्रिपल हत्याकांड से आहत परिवार ने केंद्रीय मंत्री से लिपटकर अपना दुख व्यक्त किया । इस मौके पर परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे ।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से बात किया है कि मेडिकल कॉलेज में जगह जब हो तो परिवार के एक सदस्य को नौकरी पर लगाया जाए । घटना बहुत ही जघन्य है जिला प्रशासन कार्यवाही कर रहा है ।
उचित कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा । एक सप्ताह बाद आने पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले आती तो भीडभाड में परिजनों से बात नहीं हो पाती । प्रशासनिक लापरवाही के सम्बन्ध में सवाल पूछे जाने पर जवाब देने में कतराती रही । सवाल यह उठता है कि आरोपी पक्ष को मदद करने वाला सत्तापक्ष का ही एक बडा नेता हो तो साध्वी किस तरह से पीड़ित पक्ष को साथ दे पाएगी यह समय ही बताएगा । सत्ता पक्ष को किरकिरी से बचाने के लिए साध्वी का अखरी गाँव आना कितना कारगर होगा आने वाला समय बताएगा ।
