– जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के आला अधिकारियों ने भी अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा सुमन किया ।
फतेहपुर । जनपद में हर्षोल्लास एवं बड़े धूम–धाम के साथ स्वतंत्रता के अमृतकाल में वर्षपर्यन्त “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” थीम के अन्तर्गत भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई ।
इसक्रम में विधायक खागा कृष्णा पासवान,विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह,मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना,अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप व अन्य जनप्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी एवं गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया । साथ ही गांधी मैदान में पौधारोपण किया गया ।
तत्पश्चात कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में भी बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित नमन किया और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
विचार गोष्ठी के दौरान विधायक खागा कृष्णा पासवान ने संबोधित करते हुए जनपदवासियों को भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर बधाई देते हुए नमन किया और कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्म मध्य प्रदेश के मऊ जनपद में एक साधारण परिवार में हुआ बाबा साहब ने पर देश में अधिकार,सम्मान,शिक्षा आदि की लड़ाई लड़ी, उनकी सोच को आगे बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कर रहे है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपने को साकार करते हुए समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति के उत्थान के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है । बाबा साहब की सोच सबको सम्मान के आगे बढ़ने का अधिकार दिया है उनके अभूतपूर्व योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है ।
विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल ने बाबा साहब की जयंती के अवसर जनपदवासियों को बधाई देते हुए नमन किया और कहा कि बाबा साहब के जीवन में जितनी कठिनाईयां रही उतनी किसी महा पुरुष के जीवन में नहीं रही है । फिर भी बाबा साहब अपने मिशन से पीछे नहीं हटे और देश की सेवा में सर्वोच्च न्यौछावर कर समाज को एक नई दिशा देने का काम किया ।
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस को अवकाश घोषित कर उनके विचारों को जन जन तक पहुंचने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है । उनकी जो सोच थी लोगो तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है ।
विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता ने भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर जनपदवासियों को बधाई देते हुए नमन किया और कहा कि बाबा साहब एक साधारण परिवार में जन्म लेने के बावजूद भी पूरे समाज को आगे बढ़ाने का कार्य देशहित में करते रहे । बाबा साहब ने शिक्षा विदेशों में भी ली वह चाहते तो ऐसे आराम की जिंदगी जी सकते थे ।
परन्तु उन्होंने अपनी देश को आगे बढ़ाने के लिए कई लड़ाइयां लड़ी और स्वतंत्र भारत में संविधान के शिल्पी के रूप में कार्य कर संविधान में सबको समान अधिकार देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है ।
भाजपा की सरकार में बाबा साहब को भारत रत्न से भी नवाजा गया है । इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने विदेश की धरती में भी बाबा साहब की मूर्ति स्थापना का कार्य किया है ।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री उ0प्र0 ने इनकी सोच और विजन को निरंतर बढ़ाने का प्रयास कर रहे है । प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए है । जो बाबा साहब की सोच की एक सकारात्मक दृश्य है ।
केन्द्र व राज्य की सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से नागरिकों का उत्थान कर रही है ।
जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि हमारे भारतीय संविधान के शिल्पकार महान विधिवेत्ता,अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती के अवसर जनपदवासियों को बधाई देते हुए नमन किया और कहा कि शासन की मंशानुरूप डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14–28 अप्रैल 2025(15 दिवसीय) अभियान के दौरान विविध कार्यक्रम का आयोजन जनपद,विकास खंड,ग्राम पंचायत स्तर पर उत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति क्या कर सकता है ।इसका सबसे बड़ा उदाहरण बाबा साहब है । उनके जीवन परिचय को अवश्य पढ़ें और उनके सिद्धांतों व समाज में योगदान को जाने, संविधान के शिल्पी रहे बाबा साहब हम सबके लिए एक रोल मॉडल है हम सब अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आए हुए फरियादी की समस्याओं के निस्तारण के समय उनके आत्मसम्मान का ध्यान रखते हुए बाबा साहब के सिद्धांतों का पालन करते हुए कार्य करें । शिक्षा वह शस्त्र है । जिससे कोई भी व्यक्ति अपना जीवन बदल सकता है सकारात्मक परिवर्तन व सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा ।
इस मौके और वरिष्ठ कोषाधिकारी, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी श्रीमती मोहिनी साहू आदि ने बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी के जीवन मूल्यों पर अपने–अपने विचार साझा किए ।
इस अवसर पर विधायक खागा श्रीमती कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत बेबी किट,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत स्वीकृत पत्र, वृद्धा पेंशन योजना के स्वीकृत पत्र,दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा पांच दिव्यांजनो को ट्राईसाईकिल का वितरण किया गए ।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर,अपर उप जिलाधिकारी,जिला विकास अधिकारी,मुख्य चिकित्साधिकारी,परियोजना निदेशक डीआरडी ए,जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांजन सशक्तिकरण अधिकारी,जिलाप्रोबेशन अधिकारी,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे ।
