– छोटे बच्चों में विस्किट, कुरकुरे,टाफी व चिप्स के पैकेट वितरित किये,विद्यालय की प्रगति के लिए प्रधानाध्यापिका की किया सराहना
फतेहपुर । माडल प्राइमरी स्कूल विद्यालय अस्ती में नए प्रवेश वाले छात्र छात्राओं को नि:शुल्क बैग,किताबें,स्टेशनरी का आज फतेहपुर महिला थाना प्रभारी कांति सिंह ने वितरण कर उत्साह वर्धन किया गया ।
विद्यालय में शिक्षक,शिक्षिकाओं वर्ष बच्चों ने फूलमाला व पुष्प गुच्छ देकर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह का भव्य स्वागत किया ।
स्वागत से अभिभूत महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ने विद्यालय पुस्तकालय एवं कक्षाओं का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी किए । प्रश्नों के जवाब देकर बच्चों ने उनको गुलाब स्टिक देकर स्वागत किया ।
उन्होंने कक्षा चार पांच के बच्चों को पुस्तक वितरण कर उत्साहवर्धन किया । इसी मौके पर कक्षा एक में नए प्रवेश लेने वाले बच्चों को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बैग वितरण कराया गया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह से विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बहुत ही जोश व उत्साह के साथ वार्तालाप किया । श्रीमती कांति सिंह ने बच्चों में ट्रॉफी,बिस्किट कुरकुरे भी बितरित किए और साथ ही छात्राओं को अपनी सुरक्षा स्वयं कैसे करें की जानकारी देते हुए सरकार सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सुविधा, साइबर क्राइम व एम्बुलेंस सेवा आदि के नम्बर देकर कैसे इन नम्बरों से सहायता प्राप्त की जा सकती है । जिसके बारे विस्तार से बताया । थाना प्रभारी निरीक्षक और उनकी टीम ने विद्यालय में अभिभावकों , रसोइयां व बच्चों का उत्साह वर्धन किया और विद्यालय की साज सज्जा के साथ शिक्षण पद्धति की भूरि भूरि प्रशंसा किया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बच्चों को अपने जीवन के संघर्षों के बारे में उन्होंने बतायाकि कैसे एक बिहार की बेटी ने महिला थाना प्रभारी तक का सफर कितने संघर्षों के बाद तय किया है । विद्यालय के अनुशासन एवं रखरखाव की सराहना भी किया । नारी शक्ति मिशन योजना से सम्बंधित पंपलेट देकर आसपास की महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया ।
उन्होंने बताया कि पुलिस उनकी सहायता हेतु सदैव तत्पर है । कोई भी समस्या हो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके मदद ली जा सकती है ।
राष्ट्रपति द्वारा सम्मान प्राप्त विद्यालय की प्रधान शिक्षिका आसिया फारूकी ने छात्र छात्राओं के उत्साह वर्धन करने वाली महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह का शुक्रिया अदा किया ।
प्रभारी निरीक्षक ने प्रधानाध्यापिका आसिया फारुखी को बधाई देते हुए हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया ।
