फतेहपुर । एलिम्को द्वारा एडिप योजना के तहत बिन्दकी में दिव्यांग जनों व वरिष्ठजनो का चिन्हांकन किया ।
यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रगति मिश्रा ने बताया कि एतद्वारा जनपद के समस्त दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ जनों को सूचित किया जाता हैकि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जी०टी० रोड कानपुर द्वारा एडिप योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों के साथ-साथ राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत वरिष्ठ जनों का नगर पालिका एवं नगर पंचायत चार चिन्हांकन शिविर आयोजित किया जा रहा है ।
आज नगर पालिका बिन्दकी में हुए चिन्हांकन शिविर में एडिप योजना के अन्तर्गत 95 दिव्यांगजनों एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत 90 वरिष्ठजनों को चिन्हित किया गया । साथ ही उक्त शिविर में 58 दिव्यांगजनों का दिव्यांग प्रमाण पत्र भी जारी किया गया ।
तत्क्रम में कल 17 अप्रैल को नगर पंचायत बहुआ में उक्त चिन्हांकन शिविर/कैम्प आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है ।
एडिप योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, वैशाखी, हियरिंग एड (कान की मशीन),वैशाखी,स्मार्ट केन (नेत्रहीन छडी), व्हीलचेयर,एम०आर० किट, मोटराईज्ड ट्राई साइकिल आदि उपकरण प्रदान किया जाएगा ।
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत वरिष्ठजनों को घुटने की बेल्ट,कमर की बेल्ट, वॉकर, गले का पट्टा, सिलकान कुशन, व्हीलचेयर आदि उपकरण प्रदान किया जाएगा ।
उपरोक्त चिन्हांकन शिविर में एडिप योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत वरिष्ठजनों द्वारा निम्न अभिलेखों को अपने साथ लाना अनिवार्य है ।
एडिप योजना के अन्तर्गत लगने वाले आवश्यक अभिलेख आधार कार्ड ।
यू०डी०आई०डी० कार्ड ।
आय प्रमाण पत्र-जिनकी सभी स्त्रोतों से मासिक आय रूपये 22,500/-प्रतिमाह से कम हो वह राजस्व विभाग,सांसद (एम० पी०)/ विधायक (एम०एल०९०) एवं ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं । राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत लगने वाले आवश्यक अभिलेख पहचान प्रमाण पत्रः आधार कार्ड या आधार कार्ड के लिए आवेदन (आधार नामांकन पावती) ।
आर्थिक पात्रता-लाभार्थी नीचे वर्णित दस्तावेजों में से किसी एक की छायाप्रति प्रस्तुत एवं जमा कर सकते हैं । बी०पी० एल राशन कार्ड या मनरेगा कार्ड, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना या राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अथवा राज्य/ केन्द्र शासित प्रदेश की किसी अन्य पेंशन योजना के तहत बी० पी० एल श्रेणी से सम्बन्धित वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने का प्रमाण पत्र या दिव्यागता पेंशन कार्ड या बी०पी०एल श्रेणी के अलावा अन्य वरिष्ठ नागरिक जिनकी सभी श्रोतों से मासिक आय रूपये 15000/-प्रति माह से कम वह राजस्व विभाग,सांसद (एमपी) / विधायक (एमएलए) एवं ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं ।
