बिन्दकी/फतेहपुर । अपशब्द बोलने का विरोध करने पर दुकान के पास खड़े एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी गई । इस मामले में पीड़ित व्यक्ति की मां ने पुलिस से शिकायत किया है ।
कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव निवासिनी कमला देवी पत्नी बच्ची लाल ने बुधवार को पुलिस को एक तहरीर दिया । जिसमें बताया कि मेरा पुत्र कमलेश गांव की एक दुकान में खड़ा था । तभी गांव के रहने वाले गुड्डू तथा उसका भाई अनूप मेरे पुत्र को अप शब्द बोलने लगे मेरे पुत्र कमलेश ने अपशब्द बोलने का विरोध किया तो दोनों भाइयों ने मिलकर मेरे पुत्र को जमकर मारा पीटा । पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया है ।
