बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी नगर के ललौली रोड वेद गेस्ट हाउस के समीप बुधवार को दिन में करीब 1:00 बजे ई रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवाद देवी दयाल उम्र 80 वर्ष निवासी जाफराबाद घायल हो गए । दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा । मौके पर भारी भीड़ लग गई । घायल वृद्ध को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया । इस मामले में घायल वृद्ध के पुत्र ने बताया कि उसके पिता साइकिल द्वारा बिन्दकी कस्बे बाजार गए थे और वहां से वापस गांव जाफराबाद जा रहे थे । तभी रास्ते में ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी जिसके चलते हुए घायल हो गए । जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
