फतेहपुर । एक मई से 30 जून न्यायालय तक सुबह 07 बजे से मध्याह्न एक बजे तक खुलेगें ।
यह जानकारी देते हुए अनमोल पाल ,जनपद न्यायाधीश ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पत्र के क्रम में उल्लिखित जिलों के प्रातःकालीन न्यायालयों का समय पुनर्निर्धारित किया गया है । प्रातःकालीन न्यायालयों की सूची में फतेहपुर जिला भी शामिल है । पुनर्निर्धारित समय के अनुसार गत वर्षों की भांति प्रातः 08:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे के स्थान पर मई और जून माह के लिए प्रातः 07:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक न्यायालय का समय होगा ।
सचिव, जिला बार एसोसिएशन ने मई और जून 2025 के महीने में सुबह की अदालत के लिए एक आवेदन दिया है । इसलिए उच्च न्यायालय के पत्र की सामग्री के प्रकाश में और सचिव जिला बार एसोसिएशन जिला द्वारा दी गई सलाह के आधार पर बाह्य न्यायालय खागा और ग्राम अदालत बिन्दकी का समय माह मई और जून 2025 के लिए सुबह 07 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक होगा । तथा भोजन का समय सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक होगा ।
