बिन्दकी/फतेहपुर । आदर्श अधिवक्ता संघ बिंदकी के चुनाव नामांकन प्रक्रिया सायं काल 5:00 बजे समाप्त हो गई । चुनाव समिति के अनुसार कुल 26 प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं, नाम निर्देशन पत्रों की जांच कल होगी और परसों नाम वापसी भी की जा सकेगी ।
अध्यक्ष पद पर आज राजेंद्र कुमार मिश्रा ने नामांकन का दूसरा सेट भारी भीड़ के साथ पहुंचकर दाखिल किया वहीं कल्यान सिंह ने भी अध्यक्ष पद का दूसरा सेट दाखिल किया । इस प्रकार राजेंद्र कुमार मिश्रा,अश्वनी मिश्रा,रमाशंकर शुक्ल और कल्यान सिंह चार प्रत्याशी अध्यक्ष पद के दावेदार हैं ।
वही सचिव पद पर लक्ष्मी सिंह गौतम,सुनील कुमार तिवारी व राकेश सोनकर एडवोकेट ने नामांकन कर रखा है । जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेम बाबू एडवोकेट का अकेला नामांकन है कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर लोकेंद्र पाल सिंह एवं नवाब हुसैन एडवोकेट ने नामांकन किया है । जबकि सचिव प्रशासन पर महेंद्र कुमार एडवोकेट सचिव पुस्तकालय पर दीप नारायण दीक्षित सचिव प्रकाशन में अरुण बाजपेई ने नामांकन किया है ।
वरिष्ठ सदस्य के रूप में मनीष कुमार अग्निहोत्री ऋषभ कुमार सिंह सूरज सिंह योगेंद्र कुमार लोकेंद्र पाल सिंह अली अब्दुल्ला के साथ ही कनिष्ठ सदस्य पद पर सुरेश गुप्ता एडवोकेट दीपेंद्र कुमार लक्ष्मण कुमार मोहम्मद इमरान अक्षय अवस्थी सत्यनारायण शुक्ला ने नामांकन किया है ।
सभी प्रत्याशी जी जान से अपने चुनाव प्रचार और जनसंपर्क में लगे हुए हैं । चुनाव समिति ने सभी प्रत्याशियों से अपेक्षा की है कि वह सद्भावना पूर्ण वातावरण बनाए रखें और मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन ना दे और ना ही उन पर कोई दबाव बनाएं । चुनाव समिति ने मतदाताओं से भी अपील की हैकि वह आधिकारिक संख्या में मतदान में भाग लेने और किसी भी प्रलोभन या दबाव में ना आकर निष्पक्षता पूर्वक मतदान करें ।
