बिन्दकी/फतेहपुर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में फतेहपुर जिले के बिन्दकी में लोगों ने आक्रोश प्रकट किया । पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 28 लोगों की मौत हुई और 20 से अधिक लोग घायल हुए । आतंकियों ने बैसरन घाटी में घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों को धर्म के आधार पर निशाना बनाया ।

चौडगरा कस्बे में बुधवार शाम पूर्विंन माता सेवा समिति के नेतृत्व में समाजसेवियों, व्यापारियों और दुकानदारों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया । कस्बे के ओवरब्रिज के नीचे लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंका और आतंकवाद के खात्मे की मांग की ।
समिति के अध्यक्ष दशरथ सिंह ने कहा कि आतंकियों को समर्थन देने वाले पाकिस्तान को कड़ा जवाब देना जरूरी है । सभी ने देश की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता न करने का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि पूरा देश दुःखी परिवारों और जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ खड़ा है ।
कार्यक्रम में दशरथ सिंह,सोनू पांडे ,शिवम सिंह,आलोक गौड़, राम प्रकाश तिवारी,सतीश चौहान,रामप्रकाश तिवारी,सतीश चौहान,जवाहर तिवारी ,पंकज शर्मा ,अभिषेक त्रिपाठी, अमन दुबे ,शिवशंकर सिंह परिहार,बुलाले कछवाह,अभय सिंह,शोला सिंह,राजीव सिंह,मुन्ना सिंह ,बिनोद तिवारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
